लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

बीए सेमेस्टर-1 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2675
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीए सेमेस्टर-1 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

अध्याय - 5.

सित्तन्नवासल, बादामी एवं सिगिरिया

(Sittanvasal, Badami and Sigiriya)

 

प्रश्न- सित्तन्नवासल गुफाचित्रों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।

उत्तर -

सित्तन्नवासलं की गुफा - यह गुफा दक्षिण भारत तमिलनाडु राज्य के अन्तर्गत तंजौर के निकट पद्यूकोट्टाई से उत्तर-पश्चिम की ओर नौ मील की दूरी पर कृष्णानदी के तट पर सित्तन्नवासल में स्थित है। यह स्थान पल्लव - राज्य के मध्य में स्थित था और सम्भवत: इन चित्रों को पल्लव वंश के महान शासक राजा महेन्द्र वर्मा (600 ई० से 625 ई०) ने बनवाया था।

सित्तन्नवासल की गुफा को सर्वप्रथम टी० वी० गोपीनाथ राव ने देखा और उन्होंने इन चित्रों को उतना ही प्राचीन माना जितनी प्राचीन यह गुफा है।

सित्तन्नवासल के चित्र - सित्तन्नवासल गुफा जैन मन्दिर है। यह मन्दिर एक चट्टान को काटकर बनाया गया है। पहले यह गुफा मन्दिर पूर्णतया चित्रों से अलंकृत था, परन्तु अब चित्र केवल छत में तथा स्तम्भों के ऊपरी भागों में शेष रह गए हैं। यहाँ पर भारी ओसरे (बरामदे) की छत में एक कमलवन का आलेखन है। इस भित्तिचित्र में एक सरोवर का दृश्य है जिसमें कमल पुष्प खिले हैं। इस सरोवर के बीच में एक मछली, हाथी, हंस, भैंसे तथा तीन दिव्य आकृतियाँ चित्रित हैं। यह तीनों दिव्यं व्यक्ति हाथों में कमल धारण किए हैं। इन तीनों आकृतियों में से दो का गहरा लाल रंग है और एक का तेज पीला रंग है। इनकी मुद्राएँ और अंग-भंगिमाएँ सुन्दर हैं। चित्रकार ने रंगों का विधान सुकोमल, सुन्दर और सरल लिया है। गोलाई लाने के लिए सुकोमल छाया का प्रयोग भी किया गया है। स्तम्भों पर नृत्य करती हुई बालाओं तथा कमल पुष्पों के आलेखन बने हैं। एक स्थान पर एक कुलीन पुरुष का चित्र है। उसके बाएँ कंधे के पीछे प्रफुल्ल मुखमुद्रा वाली एक महिला की आकृति बनायी गई है। अनुमानत: यह राजा महेन्द्र और उसकी रानी के चित्र हैं। यहाँ पर 'अर्द्धनारीश्वर' का एक उत्कृष्ट चित्र अंकित है। इस चित्र में महादेव को शक्तिशाली रेखाओं के द्वारा अंकित किया गया है और चित्र की शैली अजन्ता तथा बाघ चित्रशैली के समान है। इस चित्र में महादेव जटाओं के मुकुट का जूड़ा लगाए हैं और कानों में पत्र- कुण्डल पहने हैं। उनके नेत्रों में दिव्य ज्योति और शक्ति है।

एक अन्य पुरुष आकृति का चित्र जिसकी ग्रीवा मोटी बनायी गई है। अनुमानतः एक गंधर्व का चित्र है। उसके हाथ में कमल है। इस आकृति के नेत्र, अंग-भंगिमाएँ तथा हस्त मुद्राएँ कलाकार की शिल्प- कुशलता की द्योतक हैं। यहाँ पर नर्तकियों के भी अनेक सुन्दर चित्र अंकित हैं। स्तम्भ पर बने एक चित्र में नृत्य की लय में मग्न एक नृत्यांगना अप्सरा का चित्रण किया गया है। इस चित्र में नर्तकी अप्सरा की गति में और वर्ण सम्बन्धी योजना में कलात्मक दृष्टिकोण दिखायी पड़ता है। इस अप्सरा की ग्रीवा, भुजाओं, कानों आदि में रत्न जड़ित सुन्दर आभूषण चित्रित हैं। सौन्दर्य की साक्षात् मूर्ति के समान इस अप्सरा का पांडु वर्णी शरीर कांतिवान आभा से जगमगा रहा है। सित्तन्नवासल गुफाओं के चित्रों की शैली अजन्ता के समान ही है। इस प्रकार की चित्र शैली अजन्ता की श्रेष्ठ चित्रकारी के समय में ही दिखाई पड़ती है। अतः इन गुफाओं के चित्रों की शैली को अजन्ता की परिपक्व शैली का रूप माना जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- कला अध्ययन के स्रोतों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  2. प्रश्न- प्रागैतिहासिक भारतीय चित्रकला की खोज का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
  3. प्रश्न- भारतीय प्रागैतिहासिक चित्रकला के विषयों तथा तकनीक का वर्णन कीजिए।
  4. प्रश्न- भारतीय चित्रकला के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं तथा वे किस प्रकार के हैं?
  5. प्रश्न- भीमबेटका क्या है? इसके भीतर किस प्रकार के चित्र देखने को मिलते हैं?
  6. प्रश्न- प्रागैतिहासिक काल किसे कहते हैं? इसे कितनी श्रेणियों में विभाजित कर सकते हैं?
  7. प्रश्न- प्रागैतिहासिक काल का वातावरण कैसा था?
  8. प्रश्न- सिन्धु घाटी के विषय में आप क्या जानते हैं? सिन्धु कला पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  9. प्रश्न- सिन्धु घाटी में चित्रांकन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  10. प्रश्न- मोहनजोदड़ो - हड़प्पा की चित्रकला को संक्षेप में समझाइए।
  11. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की कला पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  12. प्रश्न- जोगीमारा की गुफा के चित्रों की विषयवस्तु तथा शैली का विवेचन कीजिए।
  13. प्रश्न- कार्ला गुफा के विषय में आप क्या जानते हैं? वर्णन कीजिए।.
  14. प्रश्न- भाजा गुफाओं पर प्रकाश डालिये।
  15. प्रश्न- नासिक गुफाओं का परिचय दीजिए।
  16. प्रश्न- अजन्ता की गुफाओं की खोज का संक्षिप्त इतिहास बताइए।
  17. प्रश्न- अजन्ता की गुफाओं के चित्रों के विषय एवं शैली का परिचय देते हुए नवीं और दसवीं गुफा के चित्रों का वर्णन कीजिए।
  18. प्रश्न- अजन्ता की गुहा सोलह के चित्रों का विश्लेषण कीजिए।
  19. प्रश्न- अजन्ता की गुहा सत्रह के चित्रों का विश्लेषण कीजिए।
  20. प्रश्न- अजन्ता गुहा के भित्ति चित्रों की विशेषताएँ लिखिए।
  21. प्रश्न- बाघ गुफाओं के प्रमुख चित्रों का परिचय दीजिए।
  22. प्रश्न- अजन्ता के भित्तिचित्रों के रंगों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  23. प्रश्न- अजन्ता में अंकित शिवि जातक पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  24. प्रश्न- सिंघल अवदान के चित्र का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  25. प्रश्न- अजन्ता के चित्रण-विधान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  26. प्रश्न- अजन्ता की गुफा सं० 10 में अंकित षडूदन्त जातक का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  27. प्रश्न- सित्तन्नवासल गुफाचित्रों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  28. प्रश्न- बादामी की गुफाओं की चित्रण शैली की समीक्षा कीजिए।
  29. प्रश्न- सिगिरिया की गुफा के विषय में बताइये। इसकी चित्रण विधि, शैली एवं विशेषताएँ क्या थीं?
  30. प्रश्न- एलीफेण्टा अथवा घारापुरी गुफाओं की मूर्तिकला पर टिप्पणी लिखिए।
  31. प्रश्न- एलोरा की गुहा का विभिन्न धर्मों से सम्बन्ध एवं काल निर्धारण की विवेचना कीजिए।
  32. प्रश्न- एलोरा के कैलाश मन्दिर पर टिप्पणी लिखिए।
  33. प्रश्न- एलोरा के भित्ति चित्रों का वर्णन कीजिए।
  34. प्रश्न- एलोरा के जैन गुहा मन्दिर के भित्ति चित्रों का विश्लेषण कीजिए।
  35. प्रश्न- मौर्य काल का परिचय दीजिए।
  36. प्रश्न- शुंग काल के विषय में बताइये।
  37. प्रश्न- कुषाण काल में कलागत शैली पर प्रकाश डालिये।
  38. प्रश्न- गान्धार शैली के विषय में आप क्या जानते हैं?
  39. प्रश्न- मथुरा शैली या स्थापत्य कला किसे कहते हैं?
  40. प्रश्न- गुप्त काल का परिचय दीजिए।
  41. प्रश्न- “गुप्तकालीन कला को भारत का स्वर्ण युग कहा गया है।" इस कथन की पुष्टि कीजिए।
  42. प्रश्न- अजन्ता की खोज कब और किस प्रकार हुई? इसकी प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करिये।
  43. प्रश्न- भारतीय कला में मुद्राओं का क्या महत्व है?
  44. प्रश्न- भारतीय कला में चित्रित बुद्ध का रूप एवं बौद्ध मत के विषय में अपने विचार दीजिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book